डीजल चोरों को पुलिस ने डीजल सहित दबोचा, भेजा जेल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह के निर्देशन में तथा सीएसपी चार्ज संभाले भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात प्रभारी अमित मिश्रा सहित पुलिस ने डीजल चोरों को पकड़कर डीजल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन अग्रवाल निवासी फुटेरा वार्ड नंबर 4 के ट्रक से रात्रि करीब 2 बजे इमलाई फैक्ट्री के पास से 280 लीटर डीजल कीमती 27000 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 87/23 धारा 379 ताहि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अमित दमोह देहात अमित मिश्रा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की तलाश की गयी, जो थाना दमोह देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सूखी पिपरिया में एक व्यक्ति गुलाब सिंह पिता गंधर्व सिंह राजपूत कम रेट पर डीजल बेच रहा है. जिस पर पुलिस ने सूचना तंत्र लगाकर पुलिस ने उक्त की दुकान पर दबिश दी। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ा एवं घटना के संबंध में पूछताछ की गई. जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया. आरोपी के कब्जे से करीब 100 लीटर डीजल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया. जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दमोह देहात उपनिरीक्षक अमित मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक पवन तिवारी, प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटेल, आरक्षक बृजेंद्र, अखिलेश साहू, दिनेश पटेल, अजय पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



