मध्य प्रदेश

मां वीरासन देवी परिसर में हुई जनपद की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत विरासन माता परिसर में आयोजित जनपद की समीक्षा बैठक में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद क्षेत्र में चल रहे कार्य, प्रस्तावित कार्य, पूर्ण अपूर्ण कार्य, राशि स्वीकृति के बाद भी कार्य में प्रगति न होना एवं पंचायत में आवश्यक नवीन कार्य इन सभी विषय में बिंदुबार समीक्षा की एवं अपूर्ण कार्यों को जल्द जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया l अनेक सरपंचों ने जल जीवन मिशन में ठेकेदार की मनममानी की शिकायत विधायक महोदय से किया है ।
ग्राम पंचायतों के खाते में लाखों रुपया होने के कारण भी विकास कार्य शुरू नही होने पर विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में विकास कार्य शुरू करने का निर्देश भी दिया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, गोविंद प्रताप सिंह, सीईओ युजवेंद्र कोरी, सिलौंडी सरपंच पंचों संतोष कुमार, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच द्रोपदी बहादुर सिंह ,सरपंच सुशील परस्ते, सरपंच गोकर्ण मिश्रा मोती हल्दकार,विजय राय, भरत शुक्ला, शैलेश जैन, पूर्व सरपंच गणेश साहू, योगेंद्र सिंह ठाकुर, उमरियापान सचिव सतीश गौतम, सचिव शालिग्राम तिवारी, सचिव राजभान दुबे, सचिव दुर्गाप्रसाद श्रीवास, सचिव विजय दुबे, सचिव शंकरलाल साहू, सचिव लखन शुक्ला, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, शैलेन्द्र परौहा, अंकित पाण्डेय, मुरारी पटेल, सुरेन्द्र पटेल, रोजगार सहायक अमरीश राय एवं गण, सरपंच, जनपद सदस्य गण, जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गणों की उपस्थिति रहीl

Related Articles

Back to top button