मध्य प्रदेश
सेवा भारती समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

सिलवानी । सेवा भारती समिति सिलवानी की समीक्षा बैठक नगर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
बैठक में सिलवानी, गैरतगंज, बम्होरी, बेगमगंज, गढी संस्कार केन्द्रों की सभी शिक्षिकाएं बैठक में सम्मिलित हुई। सेवा भारती के द्वारा सिलवानी नगर में 8 संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे है। संस्कार केदो में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के भैया बहनों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है एवं संस्कार केन्द्रों में हिंदू संस्कृति के बारे में भी भैया बहनों को बताया जाता है।
बैठक में सेवा भारती समिति विदिशा विभाग के प्रचारक
राजेश भार्गव, सेवा भारती के सचिव, सेवा भारती समिति सिलवानी के अध्यक्ष श्याम साहू, राजकुमार रघुवंशी, रंजीत एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।



