रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक हादसे का शिकार हो गए। ऋषभ दिल्ली से रुड़की जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में आग लग गई। राहत कि बात रही कि ऋषभ वक्त रहते कार से बाहर निकल गए। ऋषभ के पैर में फ्रेक्चर है और सिर पर भी चोट आई है। ऋषभ पंत की पीठ में भी काफी चोट आई है।
Rishabh Pant seriously injured in road accident : सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम में ऋषभ पंत नहीं
श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आ रही है। श्रीलंका यहां 3 टी-20 और 3 वनडे खेलगी। दोनों की टीमों में ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है। पिछले कुछ मैचों से टी-20 में ऋषभ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसलिए चयन समिति ने उनकी जगह पर ईशान किशन को मौका दिया। हालांकि, ऋषभ पंत के वनडे टीम में नहीं चुने जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं।
2019 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे में ऋषभ पंत का प्रदर्शन
2019 वर्ल्ड कप के बाद से ऋषभ पंत ने 21 वनडे खेले हैं। उन्होंने 38.58 की औसत से 656 रन बनाए। ऋषभ ने इस दौरान एक शतक और 5 फिफ्टी लगाई। इस दौरान ईशान किशन ने 10 मैचों में 53 की औसत से 477 रन बनाए । केएल राहुल ने 25 मैचों में 48 की औसत से 1056 रन बनाए ।



