कलेक्टर बंगले के पास सड़क हाइवे फोरलेन चौड़ीकरण ठेकेदार ने फिर फोड़ी पाइपलाइन
रहवासी परेशान,पीने के पानी को तरसे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। कलेक्टर बंगले के समीप हाइवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने काम के दौरान लापरवाही बरतते हुए एक बार फिर से मुख्यमंत्री नल जल हलाली योजना रायसेन मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन का पाइप जेसीबी से तोड़ दी है। जिससे अब रायसेन के रहवासियों को फिर पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायसेन कलेक्टर बंगले सांची रोड पर फोरलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण के दौरान जेसीबी मशीनों द्वारा पाइप लाइन तोड़ दी है। मौके पर पहुंची नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे, इंजीनियर पीके साहू ने पहुंचकर जमकर नाराजगी जाहिर की। सड़क ठेकेदार के कर्मचारियों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाइप लाइन तोड़ी जा चुकी है। जिससे नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था बंद हो जाती है और लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में नपा सीएमओ ज्योति सुनेरे ने बताया कि कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों से आग्रह किया जा चुका है । सड़क चौड़ीकरण निर्माण के दौरान इस बात का ख्याल रखा जाए कि पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त ना हो। लेकिन इसके बाद भी बार बार पाइप लाइन को तोड़ दिया जाता है, हमारे द्वारा कलेक्टर साहब से शिकायत की गई है।



