मध्य प्रदेश

सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) की गुणवत्ता की जांच इशारों इशारों में हुई

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग की टीम मय केन्द्रीय परिक्षण प्रयोगशाला की गाड़ी व एमपीआरडीसी की टीम ने की जांच
रिपोर्टर : विनोद साहू
रायसेन। जिले बाड़ी में बन रहा सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) की समयावधि ढेड़ साल अधिक होने के बाद भी ठेकेदार के चेहरे न सिलवट दिखाई दे रही और न गुणवत्ता में सुधार हो रहा ।
बीस फीसदी काम बचा हैं और इसी में ठेकेदार की मनमानी चरम पर हैं विगत दिनों न्यूज़ चैनल और अखबारों में प्रमाणित खबरें प्रकाशित की जिसकी गूंज राजधानी में गूंजी और बुधवार को भोपाल से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और एमपीआरडीसी की अधिकारी सोनाली सिंन्हा की टीम की आने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पत्रकारों की टीम सीएम राइज स्कूल पहुंची और गेट पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि ठेकेदार साहब ने अभी किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं दी ।
जब टीम निरीक्षण कर बाहर निकली तो मुख्य अभियंता मीडिया से बचकर गाड़ी में बैठ गए और उनकी जगह उनके सहयोगी ने जो जवाब दिए बह मंजे हुए ठेकेदार की तरह बोलते रहे । उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहां कि आप लिखकर दीजिए हम देखते जब उनसे कहा कि सर आप पुनः हमारे साथ चलिए हम आपको गुणवत्ता दिखाते हैं लेकिन बह टाल गये । इससे यह स्पष्ट हो जाता कि शासकीय अधिकारी जिनके ऊपर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की जिम्मेदारी है बह अघोषित ठेकेदार के पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button