मध्य प्रदेश

उमरियापान शराब दुकान में प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में बिक रही शराब

हाथ में हाथ रखे बैठा आबकारी विभाग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बार-बार मृगांचल एक्सप्रेस में समाचार के माध्यम से आबकारी विभाग को अवगत कराया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई न करना विभाग संदेह के घेरे में प्रतीत हो रहा है।
उमरियापान शराब दुकान में शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इससे शराब के शौकीनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ तो पड़ ही रहा है साथ ही सरकार को भी राज्स्व क्षति पहूंच रहीं हैं। शराब की बोतलों और क्वार्टर के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने का खेल लंबे समय से चल रहा है। देशी अंग्रेजी शराब के क्वार्टरों में प्रिंट मूल्य से अधिक दाम लिए जाते हैं । अधिक दामों को लेकर आए दिन ग्राहकों में झड़प होती रहती है। लेकिन शराब के शौकीनों को मज़बूरी में अधिक दाम देने पड़ते हैं । शराब दुकान में रेट लिस्ट लगाना आवश्यक है लेकिन आबकारी विभाग की मिलीभगत से सुरा प्रेमियों को इन दिनों शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक दाम चुकाकर शराब खरीदना पड़ रही है। आबकारी विभाग की मिलीभगत के कारण शराब ठेकेदार द्वारा प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं शराब दुकान पर रेट सूची तक नहीं लगी है जबकि नियमानुसार शराब की दुकान पर रेट सूची चस्पा करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button