मध्य प्रदेश

संजय पाण्डे बने अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र रहवासी संजय पाण्डे को मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय भोपाल में उप जेल महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ सिहोरा निवासी संजय पाण्डे को शासन द्वारा अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। सिहोरा जैसे छोटे से कस्बे से निकल कर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से जिला जेल अधीक्षक के पद पर चयनित होकर अपने कुशल प्रशासनिक क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा ,ईमानदारी और अपने मेहनत के दम पर केंद्रीय जेल अधीक्षक, जेल उप महानिरीक्षक के पद के बाद अब अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक का पद प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है जेल विभाग में जेल कैडर का यह सर्वोच्च पद है ऊपर के दो पद जेल महानिदेशक एवं अतिरिक्त जेल महानिदेशक दोनों आईपीएस कैडर से होते हैं इस तरह संजय पाण्डे द्वारा जेल कैडर का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सिहोरा सहित पूरे महाकौशल अंचल का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है।
संजय पाण्डे की इस उपलब्धि पर
सिहोरा सहित पूरे जबलपुर जिले में हर्ष व्याप्त है एवं उनके शुभचिंतकों, मित्रों ,अधिकारियों, पत्रकार बन्धुओं एवं नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा बधाईयां दी जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button