ग्राम पंचायत तुलसीपार में किया गया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीपार पंचायत भवन में आज पौधारोपण किया जाकर छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मानित युवा मुन्ना सेन, भुजबल भैया, राहुल अहिरवार, महेश कुशवाहा एवं सहायक सचिव कमल सिंह कुशवाहा, माधव सिंह लोधी, राजकुमार गौर सरपंच प्रतिनिधि अपने साथियों के साथ पौधारोपण में शामिल हुए और आम, अमरूद, जामुन, फलदार, छायादार, पौधा लगाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिल पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया पंचायत परिसर के अलावा स्कूल परिसर में भी पौधारोपण किया ।
सरपंच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां पौधारोपण से हमें न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ्य बनाने में सहायक होगा, सभी संकल्प लें कि हम पौधों का संरक्षण भी करेंगे और एक वृक्ष अपनी मां के नाम पौधों रोपकर उसे वृक्ष होने तक संरक्षित करेंगे।



