खेलमध्य प्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह टीम बनीं विजेता

साँचेत पंचायत की सरपंच कांता देवकिशन शर्मा द्वारा विजेता उप विजेता क्रिकेट टीमों को किया पुरस्कृत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत साँचेत की तरफ से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फायनल मैच सरदार भगत सिंह और साँचेत इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें फायनल मैच में सरदार भगत सिंह टीम विजेता बनीं। वहीं उपविजेता साँचेत इलेवन टीम रही। सरपंच प्रतिनिधि देवकिशन शर्मा द्वारा विजेता सरदार भगत सिंह टीम को नकद 1100 रुपये उप विजेता टीम साँचेत इलेवन टीम को बैट बाल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव हरिनारायण लोधी सचिव खुशीलाल गौर, सुरेश शर्मा, हंसराज शर्मा, विनोद प्रजापति, जितेंद्र लोधी, केशव नामदेव, दीपक विश्वकर्मा, अनिकेत कुशवाह, निर्मल परोचे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button