बचत खाता खुशहाली का अभियान डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित सुकन्या योजना का फायदा बेटियों को दिलाएं
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। हमारा संकल्प एक व्यक्ति एक खाता, कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के शगुन गार्डन में मुख्य अतिथि मुख्य पोस्टमास्टर मास्टर जनरल मध्यप्रदेश जितेंद्र गुप्ता ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात अपने संबोधन में डाक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इनका प्रचार- प्रसार करने की आवश्यकता है सुकन्या खाते का लक्ष्य शत् प्रतिशत हासिल करना हमारा कर्तव्य है । सभी को संकल्प लेकर इस अभियान में जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सहायिका एवं बचत खाते खोलकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभाग डाक घर प्रमुख एस एस सिकरवार, भोपाल डाक परिमंडल के चंद्रेश जैन, सहित विभाग के की वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



