सरपंच प्रतिनिधि को बम्होरी थाने में पुलिसकर्मी ने पीटा, आदिवासी समाज पहुंचा थाने
पुलिस थाने में भी एक अन्य पुलिसकर्मी ने की मारपीट
पुलिस कर्मी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
बम्होरी । 29 अक्टूबर को सिलवानी तहसील के बम्होरी थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी सुनील लोधी ने आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि जयपाल धुर्वे कुंडाली की वेतहासा पिटाई कर दी जव वह अपनी ग्राम पंचायत कुंडाली की एक अन्य व्यक्ति की शिकायत लेकर थाने गए।
आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कुंडाली की शिकायत लिखने के बजाय उल्टे थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी ने पिटाई कर डाली। जिससे सारा आदिवासी समुदाय आक्रोशित होकर थाना बम्होरी पहुंचा और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत अपराध कायम करने की मांग की।
आदिवासी समुदाय के सामने आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और एक दोषी व्यक्ति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया एवं दूसरा दोषी व्यक्ति (थाने में पदस्थ) को जांच उपरांत मामला दर्ज करने का आश्वासन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया। आक्रोशित आदिवासी समुदाय ने तीन दिवस का समय उग्र आंदोलन की चेतावनी के साथ पुलिस प्रशासन को दिया।
आंदोलन में सक्रिय भूमिका में कुंवर सूर्यजीत सिंह जिलाध्यक्ष म.प्र.आदिवासी विकास परिषद, कुंवर नीलमणि शाह प्रदेश महासचिव आदिवासी कांग्रेस, गोंड सूरज उईके जिलाध्यक्ष छात्र प्रभाग, विजय पन्द्राम जिलाध्यक्ष जयस, धर्मदास इमने जनपद सदस्य, राजेश बघेल (सरपंच प्रतिनिधि), गोपाल वर्मा (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), बलिराम (सरपंच प्रतिनिधि), श्रीराम धुर्वे, राजकुमार, आशीष, शिवा, अनुज, अमोल, बंटी बाबा, सचिन ठाकुर, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आदिवासी समुदाय उपस्थित रहा।



