मध्य प्रदेश
स्वयंसेवकों ने गौशाला में की साफ सफाई और गौपूजन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। बुधवार को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साईखेड़ा के स्वयंसेवकों ने नजदीकी नर्मदा तट निवावर घाट जाकर गौशाला में श्री महाराज निर्माणी जी के सानिध्य में गौशाला में साफ सफाई की एवं गौ माता की तिलक बंधन पूजन कर उनको आहार खिलाया इसके पश्चात गौ माता की आरती कर महाराज जी एवं गौ मातायों से आशीर्वाद लिया।



