सावित्रीबाई फुले की मनाई गई ग्राम पंचायत बेला में जयंती, 23 फरवरी को होगी मूर्ति की स्थापना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा तहसील के गोसलपुर क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम बेला में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में एशिया महाद्वीप की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम सभी ने माता सावित्रीबाई फुले की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया और उनको नमन करते हुए याद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच सम्राट अशोक की पुनः प्रतिमा स्थापित करने की तिथि 23 फरवरी को सभी की सहमति से निर्धारित की गई हैं ।
इस दौरान संगठन के एड.इंद्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष, नोकेलाल राष्ट्रीय महासचिव, विवेक पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डां विनोद प्रदेश महासचिव, छोटे पटेल जिलाध्यक्ष, रामराज पटेल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी-
जिला मीडिया प्रभारी, संतराम पटेल जिला सचिव, संत कुमार, ओम समृद्ध, विनोद मिलिंद, रचना मौर्य, बैजनाथ कुशवाहा, कन्हैयालाल चौधरी, सोनेलाल चौधरी, डब्बल चौधरी, शीतल काछी, राधारमण कोरी, एवं सैकड़ों की संख्या में ओबीसी एससी एसटी एसटी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
संगठन के माध्यम से ओबीसी एससी एसटी समाज को जागरूक संगठित होने की बात भी रखी गई। वहीं संविधान, शिक्षा, रोजगार, बचाने की बात पर चर्चा की गई।



