मध्य प्रदेश

स्कूल के बच्चों ने स्विफ्ट कार में मारा पत्थर, फूटा कांच

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । स्कूली बच्चों ने स्विफ्ट कार में पत्थर मारने से कार का कांच फूट गया।
बताया जाता है कि हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने स्विफ्ट कार में पत्थर मारा है जिससे कार का पीछे वाला कांच पूरी तरह फूट गया । स्कूल के शिक्षकों का बच्चों पर कोई नियंत्रण नहीं। बच्चे क्या कर रहे हैं ? कहा जा रहे? शिक्षको को कुछ पता नहीं । हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे टॉयलेट करने के लिए आते हैं और टॉयलेट के बाजू में बड़े-बड़े सागौन के पेड़ लगे हुए हैं तो उन पेड़ में बच्चे बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारते हैं और वहीं बहुत से मकान है। और घरों में भी पत्थर जाते हैं और किसी को भी पत्थर लग सकते हैं। लेकिन सरकारी स्कूल के शिक्षकों को तो सिर्फ अपने वेतन से मतलब रहता है। बच्चे क्या कर रहे हैं उनको इससे कोई मतलब नहीं है। जब बंगाली डॉक्टर अरुण कुमार सरकार जब स्कूल में बच्चों को समझाने के लिए गए तो वह बच्चे कहने लगे की आप कार को रोड पर खड़ी क्यों करते हो ? जबकि कार रोड के साइड से ही खड़ी हुई थी बंगाली डॉक्टर अरुण कुमार का मकान हाई स्कूल के पीछे बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button