मध्य प्रदेश

एसडीएम ने नगर परिषद अमले के साथ जीर्ण शीर्ण भवनों का किया निरीक्षण

सागर जिले की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट
सिलवानी। वर्षाकाल के दौरान जर्जर मकानों के गिरने की आशंका बढ़ गई है। प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से बच्चों की हुई मौत की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
इसके मद्देनजर मंगलवार को
नगर में प्रकाश नायक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा नगर परिषद अमले के साथ नगर के जीर्ण शीर्ण मकानों व सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय, वार्ड 5 स्थित सीएम राइज प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त पाई गईं और साथ ही वार्ड न 10, वार्ड 2, वार्ड 9, वार्ड 5, वार्ड 4 और वार्ड 11 में नगर परिषद् द्वारा जीर्ण शीर्ण मकान के मालिकों को दिए गए, नोटिस उपरांत अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मौके पर समझाइश दी गई। इस दौरान मौके पर नगर परिषद राजस्व शाखा प्रभारी निखलेश राय, योजना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता और वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button