उन्नत कृषि किसान को आर्थिक मजबूती देती है : एसडीएम मिश्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैविक खेती से किसान आर्थिक रूप से संपन्नता के साथ परिवार में खुशहाली ला सकता है। सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किसानों को दी जाने वाली विशेष सहायता कृषि यंत्र अनुदान, बीज वितरण, उर्वरक में सब्सिडी, मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड , जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने से उससे होने वाले लाभ के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए ,ऐसी किसान हितैषी योजनाओं पर अरबो रुपए का बजट खर्च किए जाने और हाल ही में भारत सरकार द्वारा अमेरिका से किसानों के हित में समझौता होने से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात करते हुए उक्त उद्गार ग्राम गेहूंरास में कृषि कल्याण पर्व के तहत कृषि रथ यात्रा में पहुंचे एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा व्यक्त किए गए ।
उन्होंने सरकार द्वारा कृषि एवं उद्यान विभाग के क्षेत्र में संचालित लाभदायक योजनाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए हरित एवं दुग्ध क्रांति के आने से सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से किसानों एवं डेयरी संचालको के आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही।
वही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में उपस्थित किसानों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार कम लागत में हम अधिक फसल ले सकते हैं और अच्छी पैदावार के साथ अच्छे दाम भी लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में रमाकांत दुबे आशीष गुर्जर सहित कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे जिन्होंने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने-अपने विभागों की हितग्राही योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ लेने की अपील की।



