मध्य प्रदेश

एसडीओपी ने ली ग्राम/नगर रक्षा समिति की बैठक

अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय पर दिया जोर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार, 08 अगस्त को अनुविभागीय पुलिस कार्यालय स्लीमनाबाद में ग्राम/नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी ने की ।
बैठक में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, कानून व्यवस्था तथा अपराधों से संबंधित जानकारी ली गई । एसडीओपी ने समिति सदस्यों को पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया ।
उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम में पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है । ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर पुलिस को सहयोग प्रदान करें, जिससे असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है और जनता के सहयोग से इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है ।
बैठक में ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button