मध्य प्रदेश

कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सचिव ने विवाहिता को बना दिया अविवाहित

जिला सीईओं ने सचिव को किया तत्काल निलंबित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अपनों को उपकृत करने के लिए नियमों की किस प्रकार से धज्जियां उड़ाई जाती हैं और अनैतिक रास्तों को अपनाया जाता है यह किसी से छिपा नहीं है। नियमों की आवेला करने का एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें जनपद पंचायत बेगमगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसौरा में पदस्थ सचिव अरविन्द दुबे के द्वारा हितग्राही को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदान कराने विवाहिता को बना दिया आविवाहित। ‌‌जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसौरा के ग्राम रहटवास निवासी रोशनी आत्मज प्रकाश दुबे का विवाह दीपक पाराशर आत्मज जितेन्द्र पाराशर निवासी ग्राम पंचायत बेरखेड़ी गोपाल तहसील राहतगढ़ जिला सागर के साथ जनपद पंचायत बेगमगंज में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम में 2 मई 2023 को सम्पन्न हो चुका था। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले सम्मेलन का आयोजन 15 जुलाई 2024 को जनपद पंचायत राहतगढ़ जिला सागर में आयोजित किया गया था। जिसमें आवेदक के आवेदन पर ग्राम पंचायत परसौरा के सचिव अरविन्द दुबे के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आवेदन पत्र अनुशंसा की और अविवाहित प्रमाण पत्र को सत्यापित करते हुए पद मुद्रा सहित हस्ताक्षर कर दिए तथा सचिव अरविन्द दुबे द्वारा आवेदक को मुख्यमंत्री कन्यादान का आवेदन लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेगमगंज आशीष जोशी के समक्ष हस्ताक्षर एवं सत्यापन के लिए जनपद कार्यालय में भेजा गया था। जबकि आवेदक रोशनी आत्मज प्रकाश दुबे का विवाह 1 वर्ष पूर्व 2 मई 2023 को सम्पन्न हो चुका था। जो पोर्टल पर दर्ज था सीईओ द्वारा पाया गया कि आवेदक का विवाह होने के बाद भी सचिव अरविन्द दुबे द्वारा संबंधित के आवेदन पर पद मुद्रा सहित हस्ताक्षर आवेदन में – संलग्न करते हुए रोशनी को अविवाहित प्रमाण पत्र को सत्यापित कर दिया गया। और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सचिव के द्वारा अवैद्यानिक रूप से हितग्राही को उपकृत कर लाभ प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें शासन की राशि में अमानत में खयानत करने का कृत्य सचिव अरविन्द दुबे के द्वारा किया गया। उक्त मामले को जनपद सीईओ आशीष जोशी द्वारा पूरा मामला लापरवाही और अनियमितता का पाए जाने पर तत्काल जनपद पंचायत बेगमगंज की ग्राम पंचायत परसौरा में पदस्थ -सचिव अरविन्द दुबे को जनपद पंचायत बेगमगंज के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कराने के उपरान्त भी सचिव ने उक्त नोटिस का जबाब 3 दिन में देने के बाबजूद भी संतोष जनक जवाब प्रस्तुत न करने पर तत्काल मामला जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत परसौरा के सचिव अरविन्द दुबे को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत बेगमगंज मुख्यालय में नियत किया है। ज्ञातव्य हो कि जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास किसी भी ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा अनियमित्ताओं का मामला सामने आने पर उसको तत्काल निलंबित किया जाता है। और उसी का परिणाम है कि परसौरा के सचिव अरविन्द दुबे के द्वारा विवाहिता को कैसे अविवाहित का प्रमाण पत्र बनाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया गया और निलंबित होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button