मध्य प्रदेश
कुंआ में लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस पहुंची मौके पर
सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया खुर्द में पीपल के पेड़ के पास सार्वजनिक कुंआ में तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार चक्रेश आदिवासी पिता सुगरलाल आदिवासी उम्र 40 साल शाम से घर से गायब था, गुरुवार की सुबह जब कुंआ में पानी भरने गई महिलाए आई तो कुंआ में उतराते हुई लाश मिली, लाश की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई, सिलवानी पुलिस की सूचना पर घटना स्थल पहुंची।
बताया जाता है कि चक्रेश आदिवासी के एक लड़की पूजा उम्र 12 साल और एक लड़का बाबू उम्र 10 साल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और एक बहन है।



