क्राइम

नदी में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

राजधार पड़रिया की दुधई नदी के पुल के नीचे की घटना
मृतक रात 9 बजे खाना खाकर घर में सो गया था सुबह नदी में मिला शव चेहरे पर चोट के निशान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खबर रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजाधार पड़रिया से है जहां नदी पर बने पुल के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्राम वासियों द्वारा सुल्तानगंज पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और व्यक्ति के शव को नदी में से निकाल कर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। मृतक की शिनाख्त दीपक अहिरवार पिता भागीरथ अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुनेटी के रूप में की गई है।
आपको बता दें कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है, यह हत्या है या हादसा यह खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतक के भाई खेमचंद अहिरवार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 9 बजे उसका भाई दीपक खाना खा के घर पर सो गया था उसके बाद पता नही, आज सुबह पड़रिया राजाधार के दुधई नदी के पुल के नीचे सीढ़ियों के पास उसकी डेड बॉडी मिली है जिसके चेहरे पर चोट के निशान है वह वहां पर कैसे पहुंचा नहीं पता।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button