शादाब ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, किसान को 44 हजार रुपए लौटाए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लालच के इस दौर में जहां कुछ लोगों का ईमान चंद सिक्कों को देखकर डोल जाता हैं वहीं 44 हजार की रकम देखकर भी युवक का इनाम नहीं डोला और उसने ईमानदारी का सबूत देते हुए किसान को पूरे पैसे लौटा दिए।
आपको बता दें कि सोमवार के दिन कृषक जगदीश करोलिया ग्राम खामखेड़ा अपनी उपज कृषि मंडी बेगमगंज में बेचने आए थे, उपज विक्रय के बाद कृषक को जो राशि प्राप्त हुई वह राशि रु 44 हजार रुपए किसान के न जाने कैसे मंडी प्रांगण में गिर गए। और इत्तेफाक से वे पैसे शादाब खान पुत्र शरीफ खान (पुलिस) निवासी पठान वाली मस्जिद के पास को मिल गए। तब शादाब खान ने तत्काल उक्त राशि की सूचना मंडी कार्यालय में जाकर दी। इसी बीच अपने पैसे ढूंढते घूम रहे किसान जगदीश करोलिया तक सूचना पहुंच गई वे कृषि मंडी कार्यालय में पहुंचे तो स्टाफ व व्यापारियों के समक्ष शादाब खान ने पूरी रकम 44 हजार रुपए किसान को वापस कर दी । शादाब खान के इस सराहनीय कार्य के लिए किसान सहित मंडी स्टाफ व्यापारियों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार व्यक्ति कि जितनी प्रशंशा की जाए उतनी कम है।



