मध्य प्रदेश
शंभू प्रसाद पांडेय का निधन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। समीपस्थ ग्राम बिछिया निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य शंभू प्रसाद पांडेय का 86 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया। शंभू प्रसाद पांडेय उमरियापान और ढीमरखेड़ा शासकीय शाला में प्राचार्य पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। शंभू प्रसाद पांडेय काफी समय से बीमार थे और नागपुर में इलाज चल रहा था। आप अभय प्रकाश पांडे, सत्यनारायण पांडे मुरारी, ओमप्रकाश, और आनंद प्रकाश पांडे के पिता जी थे। उनके निधन से पूरे पांडे परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।



