क्षेत्रीय विधायक ने उमरियापान, ढीमरखेड़ा के ग्रामों में संचालित अवैध पैकारियों को बंद कराने एसपी को लिखा पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बडवारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ढीमरखेड़ा, उमरियापान में लाइसेंसी की आड़ में ठेकेदार द्वारा गांव गांव अवैध शराब की पैकारियों का संचालन किया जा रहा है जिस पर तत्काल अंकुश लगाने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब की पैकारियों को बंद कराने आग्रह किया है। क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लाइसेंसी की आड़ में गांव गांव अवैध शराब की पैकारियों को संचालित कर रहे हैं जिससे नवयुवकों में अपराध एवं चोरी की घटनाए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है एवं युवाओं के सेहत में भी नशे के प्रति झुकाव के कारण सेहत गिरती जा रही है। नशे के कारण युवाओं में अपराध की प्रवत्ती बढ़ते जा रही है व शराब ठेको का संचालन भी शासन के नियामानुसार नही हो पा रहा है।
क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने एसपी से नागरिकों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मांग की है।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से अपेक्षा है कि बड़वारा विधानसमा के ग्रामों में चल रही अवैध शराब की पैकारियों का संचालन बंद किया जावे एवं संचालित हो रहे शराब ठेको में शासन के नियमों को दृष्टिगत करते हुए संचालन करवाने का कष्ट करें एवं की गई कार्यवाही से अवगत करावें।



