मध्य प्रदेश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की दरियादिली, महिला के साथ खुद उसके घर जाकर बेटे को दी समझाइश,

रायसेन । रायसेन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई, अपने बेटे की गांजा पीने की लत से परेशान होकर बुजुर्ग महिला जब अमृत मीणा से मिली तो उन्होंने महिला के साथ खुद उसके घर जाकर बेटे को दी समझाइश, बेटे ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सामने अपने गांजा पीने की चिलम को तोड़कर फेंक दिया और गांजे की पुड़िया को भी लगाई आग।
रायसेन में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है जहां एक बुजुर्ग महिला हरि बाई अपने बेटे के गांजा पीने की लत से परेशान होकर शिकायत करने जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के पास पहुंची तो उन्होंने उस महिला को अपनी गाड़ी में बिठाकर उस महिला के घर जाकर बेटे मिंटू को समझाइश दी और कभी भी गांजा नही पीने के लिए बचन लिया। मिंटू ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा को दिया वचन की जिंदगी में कभी भी गांजा नही पियूँगा और अपने दोनों छोटे भाइयों सहित बुजुर्ग मां-बाप का ख्याल रखूंगा।इतना सुनकर बुजुर्ग महिला हरि बाई की आंखों में आंसू आ गए।
आपको बता दें कि हरि बाई का बेटा मिंटू विगत कई महीनों से गांजा पीकर घर में और आस पड़ोस में मारपीट कर रहा था और मोहल्ले के लोगों से लड़ाई झगड़ा कर रहा था, इन सभी बातों से परेशान होकर हरि बाई ने पुलिस से शिकायत करना उचित समझा,और उसके बाद अमृत मीणा ने हरी बाई के घर जाकर मिंटू को समझाया।हरि बाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा का धन्यवाद करना नहीं भूली। अमृत मीणा ने बताया कि समाज को एक मैसेज देने के लिए आज गांजा पीने वाले मिंटू के घर जाकर उसको समझाइस दी है मिंटू ने भी वचन दिया है कि आगे से किसी प्रकार का नशा नहीं करूंगा समाज के अन्य लोगों को भी नशा नहीं करना चाहिए। जिससे घर में सुख शांति बनी रहे।

Related Articles

Back to top button