मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा अमरकंटक में दो दिवसीय नर्मदा स्वच्छता अभियान
केंद्रीय मंत्री पटेल ने संत मोहन बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भजीते एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र स्व श्री मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल का अल्प आयु में निधन हो गया था जिनकी स्मृति में “मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन” का गठन प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर किया गया एवं उनके सहयोगियों के द्वारा दो दिवसीय नर्मदा स्वच्छता अभियान प्रारंभ करने गंगा दशहरा के दिन माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के लिए सुबह 11 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर दिनांक 30 एवं 31 मई को अमरकंटक में नर्मदा के दक्षिण तट पर मणिनागेन्द्रसिंह फाऊंडेशन एवं अनूपपुर जिला प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता कार्य किया एवं दक्षिण तट पर ही आराध्य प पूज्य श्री श्री बाबा श्री जी के द्वारा पहला धूना प्रज्वलित कर स्व मोनू भैया की पहली मासिक श्राद्ध पर धूना जी में परिवार की उपस्थिति में भोग अर्पित किया उसके बाद माँ नर्मदा की स्वच्छता को लेकर हमेशा चिंता करने वाले संत पूज्य मोहन बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की वही दूसरे दिन नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में माई की बगिया में स्वच्छता अभियान मणिनागेन्द्रसिंह फाऊंडेशन के सहयोगियों के द्वारा किया गया।
पाटन नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह ने बताया कि स्व मोनू भैया के निधन से परिवार एवं लोधी समाज को भारी क्षति हुई है उनके द्वारा किए गए जनहित के कामों को आगे भी इसी तरह से गति मिलती रहे इसलिए मणिनागेन्द्रसिंह फाऊंडेशन का गठन कर पहला अभियान मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले समय में और भी सोशल कार्य मणिनागेन्द्रसिंह फाऊंडेशन के बैनर तले किए जाएंगे।



