एसआई कमल विक्रम पाठक ने छात्राओं को पढ़ाया, पुलिस की सहायता लेने के लिए दिए टिप्स
रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा
पलेरा । शुक्रवार को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में पलेरा थाने के एसआई कमल विक्रम पाठक अपने स्टाफ सहित छात्राओं से रूबरू हुए छात्राओं के विषय के बारे में जाना और उन्हें पढ़ाई में टिप्स दिए और कई विषय संबंधी जानकारी छात्राओं को बताई तो वही पाठक ने छात्राओं को कई विषय के बारे में अध्ययन कराया वही छात्राओं को आसामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इसके भी लिए टिप्स और जानकारी दी वहीं आसामाजिक तत्वों के लिए संस्था के प्राचार्य महेश रावत एवं समस्त स्टाफ को पुलिस ने जानकारी दी है यदि कोई भी आसामाजिक तत्व विद्यालय के बाहर या अंदर किसी प्रकार की गतिविधि छींटाकशी करने वाले लोग दिखाई देते हैं तो पुलिस को तत्काल सूचना दें वहीं अब सड़क छाप आसामाजिक तत्वों की अब खैर नहीं होगी नगर का गंदा माहौल करने वालों के साथ पुलिस अब सख्ती से पेश आएगी।



