क्राइम

बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार

रिपोर्टर : विनोद कुमार साहू
बाड़ी । वनमंडल ओबेदुल्लागंज के सिंघोरी अभयारण्य अंतर्गत वन परिक्षेत्र बाड़ी में आज शुक्रवार दोपहर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
सि़धीकेंप में अवैध लकड़ी के परिवहन एवं संग्रहण की सूचना मिलने पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं अधीक्षक सिंघोरी अभयारण्य बाड़ी के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी बाड़ी के नेतृत्व में एक संयुक्त दल गठित किया गया। इस दल में वन परिक्षेत्र बाड़ी, बम्होरी, विनेका, सुल्तानपुर एवं चिलवाहा के स्टॉफ को शामिल किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना बाड़ी को सूचित कर पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त दल ने तलाशी वारंट के साथ सिंधी कैम्प बाड़ी निवासी आरोपी दरवेश आ. गुलाब सिंह (चूचा), सुरेश आ. गुलाब सिंह एवं बग्गा आ. थाकनसिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की।
छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से परिवहन की गई 20 नग सागौन लकड़ी, 0.378 घनमीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार टाटा विस्टा रजि. नंबर MP-04 CJ-9814 जब्त किया गया। जब्त लकड़ी का मूल्य लगभग 40,000/- रूपये आंका गया है।
जप्ती की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के द्वारा स्टॉफ पर पथराव किया गया एवं मौके से छत से कूदकर पथराव करते हुए फरार हो गए।
जप्त वनोपज व जप्त वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय लाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button