सिलौड़ी उपसरपंच ने कलेक्टर जनसुनवाई में सहकारी समिति से बसेहरा मार्ग बनाने की मांग

स्वीकृत नही मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी उपतहसील में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सिलौंडी के उपसरपंच राहुल राय के नेतृत्व में सभी पंचों और ग्रामीणों ने सहकारी समिति सोसायटी के पास से बसेहरा मार्ग गनहन मार्ग जिसकी लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है ।
निर्माण लागत अधिक होने के कारण ग्राम पंचायत यह मार्ग का निर्माण नही करा सकती है। गनहन मार्ग से लगभग 200 किसानों का रोज आना जाना रहता है। पूरा मार्ग जर्जर हालत में होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। सबसे अधिक दिक्कत बारिश के मौसम में होती है। पूरे मार्ग कीचड़ दलदल में तब्दील हो जाता है जिसके कारण लोगों का पैदल आना जाना भी बंद हो जाता है। ग्राम के किसान राम लाल काछी, रामनाथ राय, रविंद्र काछी सहित अनेक किसानों ने ग्राम पंचायत में मार्ग बनाने आवेदन दिया । उपसरपंच राहुल राय सहित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग को स्वीकृत कराने की माग की है।



