मध्य प्रदेश

खेत में मोटर चालू करने गए युवक की करंट लगने से मौत

सिलवानी । बुधवार की सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम रमपुरा कीरतपुर में अपने ही खेत की मोटर चालू करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा कीरतपुर निवासी अभिषेक धाकड़ पिता महेश कुमार उर्फ हरनाम सिंह धाकड़ उम्र 24 साल बुधवार की सुबह 8:30 बजे अपने खेत की मोटर चालू करने गया था, इस दौरान करंट लगने से बेहोश हो गया, जिसे उसके भाई ने देखा तो तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। युवक के शब का पोस्टमार्टम कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है।
मृतक दो भाईयों में छोटा और अविवाहित था और एक बहिन और बड़े की शादी हो चुकी है। घटना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में उप निरीक्षक कविता यादव ने बताया कि अभिषेक धाकड़ की खेत में मोटर चालू करने के दौरान करंट से मौत हो गई है। मृतक के बड़े भाई अरुण धाकड़ की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button