पुत्र ने की पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, जीजा पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

दुष्कर्म की सजा काट कर 6 7 महीने पहले ही बाहर आया था
बेगमगंज । पिता पुत्र के रिश्ते को शर्मशार करने वाली वारदात सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है। रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार (पण्डा) में गुड्डा चढ़ार पिता सुन्दर चढ़ार उम्र 55 साल को उसके ही मंझले लड़के तुलाराम उर्फ पिन्टू चढ़ार ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है।
घटना स्थल थाना से लगभग 6-7 किमी दूर मृतक के खेत की टपरिया के बाहर वारदात को अंजाम समय रात्रि लगभग 1 बजे बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। और विवेचना कर रही है।
बताया जाता है कि आरोपी विगत 10 वर्ष से बलात्कार के प्रकरण में सजा काट रहा था। 6 से 7 महीने पहले ही सजा के बाद जेल से बाहर आया था और मानसिक विकृत हो गया है। घटना के समय आरोपी का जीजा भी साथ था और बीच बचाव में जीजा के हाथ में कुल्हाड़ी से वार किया जिससे घायल अवस्था में सुल्तानगंज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर विवेचना कर रही है।



