पर्यावरणमध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में उमरियापान में किया गया विशेष ग्राम सभा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान में विश्व पर्यावरण के अवसर पर पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया । सरपंच अटल ब्योहार ने कहा की व्यापक तौर पर पर्यावरण के प्रति साजगता एवं जागरूकता एक उपलब्धि है । पर्यावरण के प्रति ग्रामीण सामुदायिक सहभागिता स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किये गए व आगे भी किये जायेंगे। बैठक आयोजित कर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में समुदाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई । जिसमें तालाबों की सफाई, पौधारोपण के स्थान का चयन कर पौधरोपण करने की तैयारी की गई । स्वछता समिति के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण स्वछता के लिए जागरूक किया गया । साथ ही स्कूलों और आंगनबाडी केंद्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता के विषय पर चर्चा की गई, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल जल के योजना के रख रखाव की व्यवस्था के विषय पर चर्चा की गई, कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई, तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । अंत्योदय सर्वे को लेकर चर्चा की गई। एवं हेल्थ व वेलनेस सेंटर आरोग्यम में प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधित समस्त योजनाओं पर चर्चा की गई । तथा पर्यावरण को बचाने एवं गाँव को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने हेतु पंच, सरपंच, सचिव तथा ग्रामवासियो द्वारा शपथ ली गई।बैठक मे सरपंच अटल व्यौहार , उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, पंच संतोष पौराणिक, गोरे चौरसिया, संतोष बर्मन, शिल्लू बर्मन, सूरज कोल, रामनाथ कोल, किस्सू चौरसिया, लखन बशोर, बंटी पटेल, अज्जू झारिया, महेन्द्र दाहिया, सज्जू चौरसिया, अज्जू सोनी, सतीश चौरसिया सहित अनेकों ग्रामवासियो की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button