मध्य प्रदेश

युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम जारी किया गया

जिला और प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा यूथ कांग्रेस प्रवक्ताताओं का चयन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन लिए बुधवार को दोपहर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” आज रायसेन में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लांच किया गया। इस कार्यकम में मीडिया कर्मियों सहित पत्रकार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, युवा कांग्रेस के प्रभारी मुदस्सर कोशर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप मालवीय, सांची विधानसभा अध्यक्ष उमर खान, गुड्डा बघेल उपस्थित रहे ।

युवा कांग्रेस के जिला रायसेन प्रभारी मुदस्सर कौसर ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय प्रदेश जिला ब्लॉक कांग्रेस ,विधानसभा क्षेत्रों के प्रवक्ताओं का चयन काफी सोच विचार केडर वेस पर चयनित किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के विजन विकास एजेंडा के बारे में युवाओं की राय अनुशंसाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।बाद में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली स्मारिका का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर दौलत सेन एडवोकेट, मुकेश शाक्या एडवोकेट, रेहान खान वकील मोहन राय दुर्गेश खरे, प्रीति ठाकुर, हितेश मीना हर्ष वर्धन सोलंकी हसीब हिंदुस्तानी कमलेश कम्मू सेन, जावेद कदीर, अकील इंडियन आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button