क्राइम

हाईवे किनारे एक महिला की बोरी में मिली लाश, सनसनी फैली, वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी पुलिस चौकी समीप हाईवे पर एक महिला की बोरी में लाश मिलने की सूचना पर इसके में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच जारी की। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान हो चुकी है वहीं पूरे मामले की कटनी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
आप को बात दे की लगभग 45 वर्षीय एक महिला की लाश बोरे में बंद आज झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलवारा बाईपास ओवर ब्रिज से कुछ दूर सड़क किनारे पड़ी मिली। सड़क किनारे गड्ढे में लाश पड़े होने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर महिला की पहचान हो गई है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गुलवारा बाईपास ओवर ब्रिज से लगभग 500 मीटर की दूरी पर आते जाते हुए लोगों ने सड़क किनारे गड्ढे में प्लास्टिक के काले बोरे में एक महिला की लाश देखी लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक महिला राजीव गांधी वार्ड निवासी बताई जा रही है वहीं पूरे मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button