मध्य प्रदेश

हर्षोल्लास से मनाया श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

सिलवानी । नगर में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर पर स्थानीय कायस्थ समाज बंधुओ द्वारा श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव के अवसर पर महासभा जिला रायसेन के पदाधिकारी एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ समाज बंधु रामगोपाल श्रीवास्तव एवं रामशरण श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समाज बंधुओ द्वारा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अगले माह के प्रथम सप्ताह में व्यापक स्तर पर तैयारी कर यज्ञ, हवन, पूजन उपरांत प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार कर गोपाल श्रीवास्तव (सांईखेड़ा) को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में केशवकिशोर श्रीवास्तव, उमेश सक्सेना (बम्होरी), घनश्याम खरे, अरुण श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव,अजीत श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, शिवनारायण खरे, भूपेंद्र श्रीवास्तव सहित स्थानीय समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महा आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button