मध्य प्रदेश

राजा हिरदेशाह लोधी के शौर्य दिवस : लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

28 अप्रैल को भोपाल मै होगा कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । राजा हिरदेशाह लोधी की 1857 के अमर शहीद की शौर्य दिवस पर 28 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान मै आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालमसिंह पटेल बेगमगंज पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय समाज बंधुओ को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम मै शामिल होने की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी 1842 की क्रांति के प्रमुख महानायक थे जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लगभग 15 वर्ष पहले ही अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया था। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल (दमोह, सागर, नरसिंहपुर) में उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपना राजपाट व परिवार त्यागकर मातृभूमि की रक्षा के लिए अंत तक लड़ाई लड़ी । जब जब देश मै संकट आया तब तब हमारे बंशज आगे आए है आज के युवाओं को हमारे समाज के महापुरुषों के इतिहास के बारे में जानकारी होना चाहिए आज समाज का युवा वर्ग नशा प्रवृति की ओर जा रहा है जिन्हें अब शिक्षा राजनीति व्यापार और विकास की और बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2026 को शौर्य दिवस कार्यक्रम भोपाल मै होगा जहां प्रदेश के हर कौन से सामाजिक बंधु बड़ी संख्या मै शामिल होगे।
समाज की बैठक नगर के गंभीरिया मोहल्ला में जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी के निवास पर आयोजित की गई इस दौरान महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू लोधी विदिशा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव लोधी,वर्ष लोधी, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा लोधी ने भी समाज के लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान भगवान सिंह लोधी, बृजेंद्र बड़ेदा, जहर सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, जनपद सदस्य राजा लोधी, लोकेंद्र लोधी चंद्रेश लोधी, सहित बड़ी संख्या मै सामाजिक बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button