अवैध गतिविधियों पर बम्होरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, जिला बदर की प्रक्रिया शुरू

सिलवानी। थाना बम्होरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी है। पूर्व में अवैध शराब बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया था। इसी क्रम में पुलिस ने पुनः कस्बे एवं आसपास के गांवों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस द्वारा कस्बे में सट्टा खेलने वाले सुंदर, ओमप्रकाश, रिंकू एवं अतुल तथा गांवों में अवैध शराब बेचने वाले सूरज, बटन, प्रह्लाद, ब्रजेश, परसराम, मथुरा एवं मोहन के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित कर कलेक्टर कार्यालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं।
इसके साथ ही पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं आरोपियों साबिर खान, धर्मेंद्र लोधी, जालम सिंह एवं मदन लोधी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



