मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बनाया है: अमिताभ जैन

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । भारतीय संविधान सभा के सदस्य, स्वतंत्र भारत की पहली सरकार के मंत्री और भाजपा के पितृ पुरुष स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पूरे देश में मनाई गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ में भी अलग अलग जगह पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया और उन्हें विन्यांजलि दी गई। इसी क्रम में टीकमगढ़ नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता अमिताभ जैन और अन्य बीजेपी के लोगो के द्वारा चेतन्य सदन स्थिति अपने आवास कार्यालय पर श्री मुखर्जी को श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए। अमिताभ जैन ने कहा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के पितृ पुरुष है राष्ट्रवादी विचारों को जनता के मन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने जनसंघ की स्थापना की थी जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है और भाजपा के रूप में हम सब के सामने है। आज मोदी जी के नेतृत्व बाली भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सारे सपने साकार किए है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिस उद्देश्य को लेकर कश्मीर की धरती पर गए थे और जहा बह शहीद हुए थे आज अनुच्छेद 370 हटने के बाद सही मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित हुई है। संप्रभुता को सही मायनों में लोगो को समझाने वाले श्री मुखर्जी हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं का अपने विचारो, आदर्शो के माध्यम मार्गदर्शित करते रहे है। भाजपा का को आज अनुशासन देखने में मिलता है बह सब श्री मुखर्जी की सोच का ही परिणाम है। एसे महान व्यक्ति को हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। इस कार्यक्रम में आदि जैन, अभी जैन, नसीम खान, दीपक यादव, आसू विश्वकर्मा, जानू खान आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार अभी जैन ने किया।

Related Articles

Back to top button