मध्य प्रदेशविधिक सेवा

विधिक साक्षरता शिविर में सेंट थॉमस कान्वेन्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मूलभूत कर्तव्यों के बारे में वार्तालाप करने एवं उनका पालन करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ला जिला अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी , सिविल मजिस्ट्रेट सुश्री स्वेता चौहान और एसडीएम सौरभ मिश्रा का सार गर्भित उद्बोधन हुआ ।
सभी अथितियों को विद्यालय के स्टूडेंट्स ने बैंड ग्रुप द्वारा गॉड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया।
विद्यालय की मैनेजर सिस्टर विनया , प्राचार्या सिस्टर मर्सी, एजुकेशन आफ काउंसलर सिस्टर मरीना और उपप्राचार्य सिस्टर जेस्सी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।
जिला अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को अपने मूलभूत कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की शिक्षा दी उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हमें अपने गुरुओं, बड़ों का एवं नारी जाति का सदैव सम्मान करना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा, कुरुतियों को दूर करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाना चाहिए।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने विद्यार्थियों से कहाकि विद्यार्थी देश का भविष्य है उन्होंने कहा कि हमें पूर्णता ईमानदारी से अपने मूलभूत कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
मोबाइल के विषय में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को कहा गया कि मोबाइल आप चला रहे हैं या मोबाइल आपको चला रहा है इससे जीवन बर्बाद होता है कोई भी डाटा अच्छे ज्ञान का तब तक साधन नहीं बन सकता है, जब तक आप अपने गुरु से ज्ञान नहीं लेते ।
जिला अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विद्यालय परिसर, यहां के अनुशासन की, बैंड ग्रुप की तारीफ करते हुए सभी विद्यार्थियों से कहाकि आपको जीवन के हर भाग में अपनी क्षमताओं का विकास करना चाहिए , अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करें।
उन्होंने कहाकि मूल अधिकार और मूल कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं जिनके प्रति जागरूक बने मोबाइल के विषय में बताते हुए कहा कि मोबाइल बहुत अच्छा दोस्त है तो उससे ज्यादा दुश्मन भी है मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितनी उसकी आवश्यकता है। अधिक उपयोग विनाश का कारण है। कार्यक्रम के अंत में सम्माननीयगणों को साधुवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button