मध्य प्रदेश
द संस्कार वैली स्कूल की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी

सिलवानी । नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था द संस्कार वैली स्कूल के छात्राओं ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। कक्षा 6, 7 और 8 के छात्राओं ने शिक्षकों के साथ थाने का भ्रमण किया और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।
छात्राओं ने सबसे पहले कोतवाली थाने का भ्रमण किया, जहां पुलिस स्टाफ ने उन्हें विभिन्न सेक्शन की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने थाना प्रभारी एवं आरक्षकों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। महिला पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी गई।
इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि वे उन पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधने आई हैं, जो उनकी रक्षा करते हैं, अपराधियों को दंड दिलाते हैं और सुरक्षित वातावरण बनाए रखते हैं। पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं को उपहार देकर उनका आभार व्यक्त किया।



