मध्य प्रदेश

उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा सुलभ शौचालय


रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा सुलभ शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों की जरूरत के लिए बना सुलभ शौचालय लाखों की लागत से बना तैयार हो चुका है पर अभी तक चालू नहीं हुआ है कोई भी चीज उपयोग के लिए बनाई जाती है पर बनकर उसका सदुपयोग नहीं होता जिससे कुछ समय बाद वह बेकार हो जाए ऐसा ही हाल साईंखेड़ा के सुलभ शौचालय का है जो बनने के बाद बंद पड़ा है ताला डला है इसके लिए तो कोई बड़े जनप्रतिनिधि की जरूरत नहीं जो आकर उसका उद्घाटन करें यह तो लोकल के कोई भी समाज सेवी, अधिकारी से शुरुआत करा सकते हैं इस संदर्भ में सीएमओ से बात हुई उनका कहना है बुधवार तक किसी भी हालत में इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा ऐसी उम्मीद है बुधवार तक इसका शुभारंभ हो जाए ताकि आम राहगीर पब्लिक को परेशानी ना हो और उसका उपयोग हो सके बसों के इंतजार में या व्यापार करने आए लोग बाजार में बैठे रहते हैं और सुलभ शौचालय ना होने से महिला वर्ग बच्चों को काफी परेशानी होती है इस सब ध्यान में रखते हैं उसे शीघ्र प्रारंभ कराया जाए उम्मीद है दो-तीन दिन में उसका शुभारंभ हो जाएगा वरना मजबूरन मोहल्ले वासियों को ताला तोड़कर उसका चालू कराना पड़ेगा ताकि उसका उपयोग हो सके और राहगीरों को परेशान ना हो कर उसका उपयोग कर सकें।

Related Articles

Back to top button