सूर्या हाफ मैराथन जबलपुर संस्कार धानी में होने वाली 17 नवम्बर 2024 को

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर संस्कार धानी में होने वाले सूर्या हाफ मैराथन दौड़ के भव्य आयोजन पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत जनरल कमांडिंग ऑफिसर मध्य भारत एरिया एवं विशिष्ट अतिथियो की उपस्थिति में रविवार की सुबह 6:15 से प्रारम्भ होगी। 17 नवंबर को होने वाली सूर्या हाफ मैराथन दौड़ देश भर के प्रतिभागियों को आकर्षित पुन: करेगी । सभी कौशल स्तरो के लिए श्रेणियों के साथ यह संस्कार धानी जबलपुर के खूबसूरत रास्ते से गुजरते हुए समुदाय की भावना और स्वास्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने का वादा करती हैं। कार्यक्रम नजदीक आते ही संस्कार धानी वासियों का स्वागत करने एवं एकता सहित सहन शक्ति का उत्सव मनाने के लिए मन उत्सुकता से तैयार खड़े हैं। शहर की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थित में सूर्या हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण के पर्दा उठाने का भव्य आयोजन की शुरुआत होने जा रही हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल आनिदय सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ़ मध्य कमान ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम, विजेंदर सिंह तथा परम वीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव के विशेष वीडियो संदेश ने उपस्थित लोगों को फिटनेस टिप्स और उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए प्रेरित किया।
इस सूर्या हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल ऑफिसर पी एस शेखावत, जिन्होंने खेल और सामुदायिक सहभागिता सामाजिक पर प्रकाश डाला।



