क्राइम

गांजा की तशकरी करते आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने एक विशेष टीम का गठन किया। ढीमरखेड़ा थाना पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम पहरूआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने अखराड़ रोड पर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की ।
पुलिस कार्रवाई के दौरान, संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रमेश प्रसाद सोनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कौड़िया, थाना चंदिया, जिला उमरिया के रूप में हुई । तलाशी के दौरान, आरोपी के पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। यह गांजा उसकी मोटरसाइकिल ( हीरो एच.एफ. डीलक्स ) की डिक्की में गेरूआ रंग के गमछे में लिपटा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के पास से अवैध गांजा और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 462/24 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई ।
इस कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के साथ-साथ उप निरीक्षक एम.एल. करण, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज सिंह और आरक्षक अजय धुर्वे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनकी कुशलता, तत्परता और टीम वर्क ने इस अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button