68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । शनिवार को रूद्र मैदान गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता 2024- 25 का मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के साथ शुभारंभ किया।
गाडरवारा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिये गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता में अनेक राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। मैं सभी स्थानीय नागरिकों से आग्रह करता हूं कि कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वैचारिक सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाएं और देश में गाडरवारा का नाम रौशन करें।साथ ही सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं एवं आयोजकों को बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर नर्मदापुरम- नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, भाजपा जिला जिला अध्यक्ष अभिलाभ मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका गाडरवारा शिवकांत मिश्र, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा वरिष्ठ नेता मिनेद्र डागा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक समेत प्रशानिक अधिकारी मौजूद, खिलाड़ी उपस्थित रहे।



