मध्य प्रदेश
सिलौंडी में युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस” पर आज शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी और शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम में हिस्सा लिया।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में और विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।
इस दौरान जनशिक्षक संतोष बर्मन, प्रभारी प्राचार्य योगेशसिंह, जीवनलाल बागरी, अशोक हल्दकार, सुभाष बागरी, धीरज जैन, तुलसी नामदेव, पुष्पा साहू, सोनू कुशवाहा आदि की उपस्थिति रही है।



