छात्रों ने बनाया कैलेंडर, हुआ विमोचन
सिलवानी । सोमवार को शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी बर्धा में ईस्वी नव वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन विकासखंड अकादमिक समन्वयक महजबीं सिद्दीकी एवं वरिष्ठ शिक्षक रत्ना शुक्ला की उपस्थिति में हुआ।
कैलेंडर में समस्त फॉर्मेटिंग कक्षा 6 से 8 तक की बेटियों ने की है, जिसमें रश्मि, कुमकुम, सुहानी, ममता, पिंकी, साक्षी एवं रामसिया ने की है। यह कैलेंडर शाला की स्मार्ट क्लास रूम में बनाया गया है। कैलेंडर में शाला की विभिन्न गतिविधियों के फोटोज़ लिए गए हैं।
अकादमिक समन्वयक महजबीं सिद्दीकी ने इस नवाचार पर सभी बच्चियों को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। रत्ना शुक्ला ने इस अवसर पर सभी छात्रों को यात्रा एवं अन्य नवाचार पर उद्वोधन देकर इन कार्यों के प्रति रुचि जागृत की।
दोनों ही अतिथियों ने शाला के बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप एक हजार एक सौ नगद धन राशि प्रदान की।
इस अवसर पर शाला के प्रधानाध्यापक अशोक शुक्ला एवं शिक्षक गण भगत सिंह, ब्रजेश रघुवंशी, महेंद्रसिंह व आरती नामदेव उपस्थित रहे व पालकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर छात्रों को उनके कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त कर भविष्य के लिए मंगल कामना की।



