मध्य प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम शुरू हुआ इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता की दिशा में अधिक सार्वजनिक भागीदारी सृजित करना है । इस उद्देश्य से परिवहन एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2024 के तहत जनपद पंचायत साईंखेड़ा सभा कक्ष में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के साथ व्यक्ति के स्वभाव में स्वच्छता और संस्कार में स्वच्छता हो इसकी शपथ दिलाई साथ ही जनपद कार्यालय में पौधारोपण किया। नगर साईंखेड़ा स्थित श्री दादाजी धूनी वालों के धाम पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया। देश में वर्तमान में स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान के साथ स्वच्छता का पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम ‘कचरा मुक्त भारत’ है स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्वच्छता रैली, स्वच्छता अभियान, और स्वच्छता शिविर शामिल हैं, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य
लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकलोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद गण साईंखेड़ा एवं आस पास के ग्रामों से आए गणमान्यों और आमजन की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button