मध्य प्रदेश

स्वर्णकार समाज संगठन ने एसडीओपी को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । स्वर्णकार समाज संगठन ने पुलिस थाने पहुंचकर नगर निरीक्षक के नाम एक ज्ञापन एसडीओपी रत्नेश मिश्रा को सौंपा। गलत पहचान बता कर नौकरी के लिए आवेदन देने वाले पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुन्ना शेख /बंगाली मुसलमान/ जो कि पिछले 20 वर्षों से गाडरवारा में रह रहा है जो जेवर पर पॉलिश का काम करता है वह मुसलमान जाति का है पिछले दिनों उसकी लड़की द्वारा नगर की एक सराफा दुकान पर काम करने के लिए आवेदन दिया है जिसमें उसने अपनी जाति नाम बदलकर सोनी लिखा है जो कि सोनी जाति की नहीं है निवेदन है कि मुन्ना शेख के आधार कार्ड वोटर आईडी अन्य सभी दस्तावेजों की जांच कर करें जिसमें भविष्य में इस प्रकार की कोई गलत हरकत ना कर सके इसके साथ ही जिला में रह रहे सभी बंगाली मुसलमान कारीगर है उनकी जांच भी की जाए ज्ञापन के साथ दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button