मध्य प्रदेशराजनीति

मुकेश परौहा कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश परौहा को कटनी जिला कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकेश परौहा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। वे जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं।
वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि व कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रह चुके हैं। मुकेश परौहा समाजसेवा में सक्रिय और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हैं । कांग्रेस सेवा दल ने उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मुकेश परौहा ने कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा दल का उद्देश्य समाज की निस्वार्थ सेवा और संगठन को मजबूत करना है ।
मुकेश परौहा के कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर ढीमरखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, रवीन्द्र बाजपेई, वंशरूप चौरसिया, मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, बोले चौरसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button