प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों में अनेक योजनायें चला रही है: दर्शनसिंह चौधरी
सिलवानी। केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार किसान के हितों के रखकर अनेक योजनाअें चला रही है। और किसानी का लाभ का धंधा बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उक्ताशय की बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। दर्शनसिंह चौधरी को किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार सिलवानी आगमन पर बजरंग चौराहे पर किसान मोर्चा के प्रदेष कार्यसमिति सदस्य मुकेश राय के नेतृत्तव में जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में दर्शनसिंह चौधरी ने कहाकि किसानों को समान रूप् से 6 हजार प्रतिवर्ष केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं प्रदेश सरकार 4 हजार रूप्ये की राशि प्रदान की जा रही है। पूर्व में सिलवानी के कई किसान आंदोलन में सम्मिलित होने की बात करते हुये कहा कि पूर्व किसान खेतों में चार घंटे की बिजली आपूर्ति की मांग करते थे आज प्रदेश सरकार ने घरेलू फीडर को अलग करके किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करा रही है। किसानों को खेतों में 24 घंटे थ्री फेस बिजली सप्लाई की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अन्नदाता को उर्जा दाता बनाने के लिए योजना प्रारंभ की जा रही है। किसानों को उनकी उपज की मार्केटिंग के एफपीओ के माध्यम से लोकल फार वोकल की दिशा में बढ़ रही है। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी कर नये कीर्तिमान स्थापित किये है। प्रदेश को सात बार कृषि क्रमण पुरूस्कार से नवाजा गया है।
उन्होनें किसानो से परिवार के स्वास्थ्य को देखते हुये अपनी खेती के कुछ हिस्से मेें जैविक खेती करने का आव्हान किया। खेती में ज्यादा लाभ लेने के चक्कर में भूमि में अधिक मात्रा में रासायनिक केमिकल्स का उपयोग होने से खेती बंजर हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हमें प्राकृतिक खेती की ओर जाना होगा तभी हम स्वस्थ रह सकेगे।
मीडिया द्वारा उनसे यह पूछने पर कि आपके द्वारा पूर्व में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी रहते हुये किसानों के हितों में सरकार की खिलाफत करने के बाद भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी किसानों के हितों के लिए सरकार की खिलाफत करने के सवाल पर उन्होेने कहाकि मैं स्वयं किसान हूं और प्रदेश सरकार का मुखिया भी किसान है। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जावेगी। मैं हमेशा ही किसानों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। किसानों की हक के लिए लड़ाई के लिए आजीवन विवाह नहीं करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश राय, श्याम साहू, गिरजेश चौरसिया, मदनमोहन शर्मा, तुलसीराम यादव, देवराजसिंह रघुवंशी, संजय मस्ताना, राजकुमार साहू, कमलेश गुप्ता आदि किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



